Category: News

  • आज #दिल्ली में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी से कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी

    आज #दिल्ली में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी से कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी

    🌺आज #दिल्ली में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी से कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी(विधि एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विकास विभाग, एवं संस्कृति, पर्यटन कला भाषा विभाग,मंत्रालय) ने पूज्य गुरु देव जी आशीर्वाद प्राप्त किया । 🌺
    🌺हर हर महादेव 🌺
  • आज दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता जी ने परम पूज्य गुरु जी निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी जी

    🌺आज दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता जी ने परम पूज्य गुरु जी निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज से उनके दिल्ली निवास स्थान पर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने माननीय मुख्यमंत्री को यमुना सफाई के लिए एक बड़े अभियान की शीघ्र शुरुआत करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ गंगा का जल अमृत के समान पवित्र माना जाता है, उसी प्रकार यमुना भी एक पवित्र नदी है, और इसे दिल्ली में आचमन योग्य बनाने के लिए शीघ्र अति शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यमुना सफाई अभियान को संत समाज का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा और इसके लिए ठोस प्रयास करने चाहिए।🌺
    🌺पूज्य गुरु जी ने आगे कहा कि वे अपने सभी सेवकों और अनुयायियों से भी यमुना सफाई का संकल्प लेने का आग्रह करेंगे, ताकि यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले सके। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने पूज्य गुरु जी के सुझाव से सहमति जताई और आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्यवाही करेगी।🌺
    🌺इसके साथ ही पूज्य गुरु जी ने सुझाव दिया कि जिस प्रकार काशी में हर घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है, उसी प्रकार अब समय आ गया है कि दिल्ली को भी यमुना आरती के लिए प्रसिद्ध किया जाए। इस विचार को भी माननीय मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और इस दिशा में जल्द ही कार्य करने की बात कही।🌺
  • आज #दिल्ली में देश के सर्वश्रेष्ठ मीडिया हाउस टीवी टुडे ग्रुप के कॉनक्लेव में पूज्य गुरु जी निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज

    आज #दिल्ली में देश के सर्वश्रेष्ठ मीडिया हाउस टीवी टुडे ग्रुप के कॉनक्लेव में पूज्य गुरु जी निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज

    🌺आज #दिल्ली में देश के सर्वश्रेष्ठ मीडिया हाउस टीवी टुडे ग्रुप के कॉनक्लेव में पूज्य गुरु जी निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने भाग लिया। इस अवसर पर टीवी टुडे ग्रुप के चेयरमैन श्री अरुण पुरी एवं उनकी सुपुत्री, वाईस प्रेसिडेंट श्रीमति कली पुरी ने पूज्य गुरु जी का आत्मीय स्वागत किया। पूज्य गुरु जी ने भी श्री अरुण पुरी जी एवं श्रीमति कली पुरी जी को महाकुंभ के प्रसाद स्वरूप शॉल एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया।🌺
    🌺इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री सिक्किम श्री प्रेम सिंह तमांग जी, केंद्रीय मंत्री श्री किरण रिजिजू जी सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने पूज्य गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान पूज्य गुरु जी ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म एवं सनातन परंपराओं पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।🌺
  • माननीय मुख्यमंत्री #सिक्किम श्री प्रेम सिंह तमंग जी ने पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर

    माननीय मुख्यमंत्री #सिक्किम श्री प्रेम सिंह तमंग जी ने पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर

    माननीय मुख्यमंत्री #सिक्किम श्री प्रेम सिंह तमंग जी ने पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर
    स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर पूज्य गुरु जी ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म एवं सनातन परंपराओं पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। उनके आध्यात्मिक प्रवचनों ने उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों की गहराई से अनुभूति कराई। इस अलौकिक संगम से सभी श्रद्धालु हर्षित एवं भाव-विभोर हो गए तथा भारतीय सभ्यता के गौरवमय इतिहास एवं आध्यात्मिक धरोहर के प्रति नई जागरूकता उत्पन्न हुई।
  • #ग्रेटरनोएडा के विजय पथिक स्टेडियम में आयोजित सॉफ्ट टेनिस इंटरनेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज

    #ग्रेटरनोएडा के विजय पथिक स्टेडियम में आयोजित सॉफ्ट टेनिस इंटरनेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज

    🌺 #ग्रेटरनोएडा के विजय पथिक स्टेडियम में आयोजित सॉफ्ट टेनिस इंटरनेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी शामिल हुए। इस भव्य आयोजन में 15 देशों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो उत्तर प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ते रुझान और उत्कृष्ट प्रबंधन का परिचायक है। योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में ऐसे शानदार खेल आयोजनों की निरंतरता खिलाड़ियों के उत्साह और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।🌺
    🌺इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री दिनेश शर्मा जी, उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री श्री गिरीश यादव जी, सांसद श्री महेश शर्मा जी, भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष श्री सतेंद्र जी और सॉफ्ट टेनिस के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री अभिषेक कौशिक जी उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं, आशा है कि यह आयोजन खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।🌺
  • आज #जम्मू आगमन पर जम्मू हाई कोर्ट के जस्टिस श्री विनोद चटर्जी कौल जी ने पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी

    🌺आज #जम्मू आगमन पर जम्मू हाई कोर्ट के जस्टिस श्री विनोद चटर्जी कौल जी ने पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सभी भक्तजनों ने पूज्य श्री का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक सत्संग में भाग लेकर आत्मिक शांति का अनुभव किया।

  • #जम्मूकश्मीर प्रवास के दौरान पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की

    🌺#जम्मूकश्मीर प्रवास के दौरान पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, जम्मू में भव्य #जम्मूकश्मीर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री मनोज सिन्हा जी (उप राज्यपाल, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।🌺
    🌺कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महंत रोहित शास्त्री जी (कार्यक्रम संयोजक), निवेदक अंकुश शर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूज्य गुरु जी एवं माननीय उपराज्यपाल जी का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया। तत्पश्चात्, पूज्य गुरु जी एवं माननीय श्री मनोज सिन्हा जी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।🌺
    🌺इस अवसर पर श्री अनिल गुप्ता जी (अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन चेरिटेबल हॉस्पिटल, जम्मू), श्री श्याम लाल शर्मा जी (विधायक, जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र), प्रो. बी. एन. त्रिपाठी जी (कुलपति, शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, जम्मू) सहित कई विशिष्ट एवं सम्मानित अतिथिगण भी उपस्थित रहे।🌺
    🌺पूज्य गुरुदेव ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह सांस्कृतिक महोत्सव जम्मू और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रस्तुत करने का एक सुंदर अवसर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल प्रदेश की लोककला, परंपराएं एवं संस्कारों को बल मिलेगा, बल्कि इससे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा भी प्राप्त होगी।🌺
  • आज #राजस्थान के सीकर जिले में पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी

    आज #राजस्थान के सीकर जिले में पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी

    🌺आज #राजस्थान के सीकर जिले में पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं माननीय श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे जी (राज्यपाल, राजस्थान) की गरिमामयी उपस्थिति में पंडित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय (PDSU) का भव्य पंचम दीक्षांत समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय, जिला कलेक्टर श्री मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री भुवन भूषण यादव, कुलसचिव श्रीमती श्वेता यादव, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकगण एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगणों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया।🌺
    🌺समारोह के मुख्य आकर्षण पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज को धर्म, योग, वेदांत और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय और अनुकरणीय योगदान के लिए माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा मानद पीएचडी (डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी – Honoris Causa) की उपाधि से अलंकृत किया गया। राज्यपाल महोदय ने अपने उद्बोधन में पूज्य गुरुजी की सेवा भावना, उनके आध्यात्मिक योगदान और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और कहा कि उनका जीवन समूचे समाज के लिए एक प्रेरणा है।🌺
    🌺पूज्य स्वामी जी ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को गुरुकुल परंपरा अपनाने, राष्ट्रभक्ति को जीवन का मूल मंत्र बनाने, तथा गुरु, माता-पिता और राष्ट्र को ईश्वर के समान मानने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत की गुरुकुल शिक्षा पद्धति ही हमारे सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की आधारशिला है, जिसे अपनाकर ही हम भारत को पुनः विश्वगुरु बना सकते हैं। शिक्षा को केवल रोज़गार का साधन न मानकर उसे जीवन के उच्च आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का माध्यम बनाया जाना चाहिए।🌺
    🌺समारोह में शेखावाटी शिरोमणि एवं शेखावाटी भूषण सम्मान भी प्रदान किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समस्त आयोजन विश्वविद्यालय के गरिमामयी इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हुआ।🌺
  • माँ चंद्रघंटा देवी दुर्गा के नौ रूपों में से तीसरा रूप हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन इनकी पूजा की जाती है। इनका स्वरूप अति दिव्य और तेजस्वी है। माँ चंद्रघंटा का नाम उनके मस्तक पर अर्धचंद्र के घंटे के आकार में विराजमान होने के कारण पड़ा।

    माँ चंद्रघंटा देवी दुर्गा के नौ रूपों में से तीसरा रूप हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन इनकी पूजा की जाती है। इनका स्वरूप अति दिव्य और तेजस्वी है। माँ चंद्रघंटा का नाम उनके मस्तक पर अर्धचंद्र के घंटे के आकार में विराजमान होने के कारण पड़ा।

    🌺माँ चंद्रघंटा देवी दुर्गा के नौ रूपों में से तीसरा रूप हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन इनकी पूजा की जाती है। इनका स्वरूप अति दिव्य और तेजस्वी है। माँ चंद्रघंटा का नाम उनके मस्तक पर अर्धचंद्र के घंटे के आकार में विराजमान होने के कारण पड़ा।🌺
    🌺इनकी आराधना से भक्तों को शौर्य, साहस और आत्मविश्वास प्राप्त होता है।
    माँ की कृपा से नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
    माँ चंद्रघंटा साधकों को आध्यात्मिक और मानसिक शांति प्रदान करती हैं।🌺
    🌺पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्र कैर्युता।
    प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघंटेति विश्रुता॥🌺