Your cart is currently empty!
Category: News
-
आज #महाकुम्भ 2025 #प्रयागराज में आचार्य शिविर में आदरणीय श्री ए. के. शर्मा जी (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)
आज #महाकुम्भ 2025 #प्रयागराज में आचार्य शिविर में आदरणीय श्री ए. के. शर्मा जी (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज से आध्यात्मिक भेंट वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
-

आज #महाकुम्भ2025 #प्रयागराज में आचार्य शिविर में भानु भास्कर जी (एडीजी उत्तर प्रदेश पुलिस),
आज #महाकुम्भ2025 #प्रयागराज में आचार्य शिविर में भानु भास्कर जी (एडीजी उत्तर प्रदेश पुलिस), प्रेम कुमार गौतम जी (आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस), नवनीत शर्मा जी (डीआईजी मध्य प्रदेश पुलिस), उपेश जी (एडिशनल डीजी मध्य प्रदेश पुलिस) ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज से आध्यात्मिक भेंट वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
-

आध्यात्मिक, #पारम्परिक, #संस्कारिक एवं “#महाकुम्भप्रयागराज – 2025
आध्यात्मिक, #पारम्परिक, #संस्कारिक एवं “#महाकुम्भप्रयागराज – 2025 के अन्तर्गत निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज से आए हुए कुंभ में गुजरात राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष रमेश संघवी जी ने “आचार्य शिविर सेक्टर 09” प्रयागराज में पधारकर आशीर्वाद लिया।पूज्य गुरु देव जी ने शॉल ओढ़ाकर,महामाई की तस्वीर भेंट कर एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया । -

#आध्यात्मिक, #पारम्परिक, #संस्कारिक एवं “#महाकुम्भप्रयागराज
#आध्यात्मिक, #पारम्परिक, #संस्कारिक एवं “#महाकुम्भप्रयागराज – 2025 के अन्तर्गत कुंभ से आए हुए निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी का कृर्ति शर्मा जी (सम्पादक भारत न्यूज बज़, उत्तराखण्ड) ने भव्य स्वागत किया एवं पूज्य गुरु देव से आशीर्वाद प्राप्त किया । 
-

सानन्दमानन्दवने वसंतमानन्दकन्दं हत्पापवृन्दम्।
सानन्दमानन्दवने वसंतमानन्दकन्दं हत्पापवृन्दम्।वाराणसीनाथमनाथनाथं श्रीविश्वनाथं शरणं प्रपद्ये ॥ ॥
पवित्र सप्तपुरियों में से एक काशी में निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का दुर्गाकुंड क्षेत्र में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज जी सहित अखाड़े के साधु संतों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य बालकानंद गिरि जी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव पूज्य रामरतन गिरि जी महाराज सहित निरंजनी और आनंद अखाड़े के पूज्य साधु संत गण भी उपस्थित रहे।
-

“#महाकुम्भ 2025 “ #प्रयागराज निर्विघ्न पूर्ण होने के उपरांत आज वाराणसी में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज
“#महाकुम्भ 2025 “ #प्रयागराज निर्विघ्न पूर्ण होने के उपरांत आज वाराणसी में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी से मोहित अग्रवाल जी(पुलिस कमिश्नर वाराणसी) ,श्रीनिवास चिनप्पा जी( एडिशनल पुलिस कमिश्नर वाराणसी) जी ने पूज्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया
-

“अमृत शोभायात्रा” जय बाबा विश्वनाथ हर हर महादेव
”#महाकुम्भ2025” #प्रयागराज निर्विघ्न पूर्ण होने के उपरांत महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पूज्य सभी साधु संन्यासियों के साथ अपने आराध्य देवाधिदेव भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन और अभिषेक के लिए पहुंचे पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पूज्य रवींद्र पूरी जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी बालकानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य राम रतन गिरि जी महाराज सहित अखाड़े के पूज्य साधु संन्यासियों ने काशी विश्वनाथ भगवान का विभिन्न प्रकार के सामग्री से रुद्राभिषेक और राजोपचार पूजन किया एवं पूज्य गुरु देव की नेतृत्व में इस दिव्य अवसर पर श्री निरंजनी अखाड़े की निकाली गई भव्य “अमृत शोभायात्रा” 
जय बाबा विश्वनाथहर हर महादेव
-
जय बाबा विश्वनाथ हर हर महादेव
”#महाकुम्भ2025” #प्रयागराज निर्विघ्न पूर्ण होने के उपरांत महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पूज्य सभी साधु संन्यासियों के साथ अपने आराध्य देवाधिदेव भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन और अभिषेक के लिए पहुंचे पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज जी एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पूज्य रवींद्र पूरी जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी बालकानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य राम रतन गिरि जी महाराज सहित अखाड़े के पूज्य साधु संन्यासियों ने काशी विश्वनाथ भगवान का विभिन्न प्रकार के सामग्री से रुद्राभिषेक और राजोपचार पूजन किया एवं पूज्य गुरु देव की नेतृत्व में इस दिव्य अवसर पर श्री निरंजनी अखाड़े की निकाली गई भव्य “अमृत शोभायात्रा” 
जय बाबा विश्वनाथहर हर महादेव
-

आज #आँध्रप्रदेश विजयवाड़ा एयरपोर्ट पहुँचने पर पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी
आज #आँध्रप्रदेश विजयवाड़ा एयरपोर्ट पहुँचने पर पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज का श्री टी उदय श्रीनिवास (माननीय सांसद, काकीनाड़ा) , एवं मोहन जी (डायरटेक्टर ऑफ़ प्रोटोकॉल ) जी ने परम पूज्य गुरुदेव जी का पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया ।
हर हर महादेव 
-
महाशिवरात्रि का पावन पर्व समस्त भक्तों के लिए असीम श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक शांति का अवसर लेकर आता है। यह दिन भगवान शिव की उपासना, ध्यान और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति का अनमोल क्षण होता है
महाशिवरात्रि का पावन पर्व समस्त भक्तों के लिए असीम श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक शांति का अवसर लेकर आता है। यह दिन भगवान शिव की उपासना, ध्यान और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति का अनमोल क्षण होता है। शिव आराधना के इस महोत्सव पर, मैं समस्त शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। इस दिन को आत्मा की शुद्धि, आध्यात्मिक जागरण और धर्म की ज्योति जलाने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार हो।
#आंध्रप्रदेश, जो अपनी आध्यात्मिक धरोहर और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है, अनेक मंदिरों और तीर्थस्थलों से सुशोभित है। पंचारामों में से एक, अमरावती स्थित अमरालिंगेश्वर स्वामी मंदिर अपनी दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व के लिए विशेष स्थान रखता है। यह मंदिर शिवभक्तों के लिए एक पवित्र धाम है, जहाँ महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित होते हैं। इस पुण्यभूमि पर शिव आराधना का विशेष महत्व है, और भक्तों की अनवरत श्रद्धा इसे और भी दिव्य बना देती है।
अमरावती, जो #आंध्रप्रदेश की राजधानी के रूप में विकसित हो रही है, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह भूमि न केवल शिव भक्ति से ओत-प्रोत है, बल्कि बौद्ध, जैन, शैव और वैष्णव परंपराओं की भी संगमस्थली रही है। यहाँ की पवित्र नदियाँ, मंदिर और तीर्थ स्थल इस क्षेत्र को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करते हैं। वर्तमान में आंध्रप्रदेश सरकार इस भूमि को “टेम्पल टूरिज्म हब” के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है, जिससे इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर श्रद्धालुओं को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया जा सके। इसी क्रम में, इस वर्ष गोदावरी और कृष्णा पुष्करालु का आयोजन अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ किया जाएगा, जिससे यह धार्मिक आयोजन वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।
महाशिवरात्रि के इस अवसर पर एक ऐतिहासिक क्षण तब आया जब अमरालिंगेश्वर स्वामी मंदिर में भव्य महा जागरण के दौरान महादेव का अभिषेक कर मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर 144 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले के प्रमुख आयोजक, पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज की उपस्थिति ने इस पावन आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। इस अवसर पर भक्तों ने गहन ध्यान, पूजा और आराधना करते हुए भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक चेतना के जागरण के उद्देश्य से महाशिवरात्रि के इस विशेष दिन “महाभक्ति” चैनल का शुभारंभ किया गया। महा ग्रुप चैनल्स, जिसने पत्रकारिता और मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, अब आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। महा ग्रुप के चेयरमैन वंशीकृष्ण मारेल्ला, जिन्होंने पत्रकारिता में दो दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त किया है, इस नए आध्यात्मिक पहल से सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प कर चुके हैं।
महाभक्ति चैनल के शुभारंभ से न केवल सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि आध्यात्मिकता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। यह चैनल धार्मिक कार्यक्रमों, संत प्रवचनों, मंदिरों के लाइव दर्शन और आध्यात्मिक चर्चाओं के माध्यम से लोगों को धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर प्रेरित करेगा। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश को “टेम्पल टूरिज्म हब” के रूप में विकसित करने की दिशा में भी यह एक प्रभावशाली पहल सिद्ध होगी। इस शुभ अवसर पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नारा चंद्रबाबू नायडू जी ने पूज्य गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त कर इस पहल का समर्थन किया।
भगवान शिव की कृपा से यह महाशिवरात्रि सभी के लिए मंगलमय और कल्याणकारी हो। शिवभक्ति, श्रद्धा और सेवा की यह ज्योति अनवरत जलती रहे और समस्त संसार को शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश देती रहे। 
हर हर महादेव!



All reactions:862